गौड़ ब्राह्मण समाज की मासिक बैठक संपन्न, कार्यकारिणी के विस्तार और भवन निर्माण कार्यों पर हुई चर्चा

नोखा | 16 अगस्त 2026

स्थानीय महाराणा प्रताप कॉलोनी स्थित गौड़ ब्राह्मण समाज के भवन में आज समाज बंधुओं की एक आवश्यक मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री पुखराज जी गौड़ ने की।

​बैठक के दौरान समाज के विकास और आगामी गतिविधियों को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए।

​प्रमुख पारित प्रस्ताव:

​कार्यकारिणी पर निर्णय: आगामी 06 सितंबर 2026 को होने वाली बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 व आगे के लिए वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल बढ़ाने अथवा नई कार्यकारिणी के गठन पर विचार कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

​सहयोग राशि संग्रह: बैठक में वित्तीय वर्ष 2024, 2025 और 2026 की बकाया वार्षिक सहयोग राशि के संग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्णय लिया गया।

​भवन निर्माण कार्य: समाज भवन में कमरों के निर्माण के लिए पूर्व में घोषणा करने वाले भामाशाहों से संपर्क कर निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू करवाने का आग्रह किया जाएगा।

​कार्यक्रम के अंत में कोषाध्यक्ष सुदर्शन मिश्रा द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष (2025-26) का आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया।

​इस अवसर पर पुखराज गौड़, महेश शर्मा, सुदर्शन मिश्रा, देव किशन गौड़, रविंद्र गौड़, अजय मिश्रा, ओम प्रकाश भल, बजरंग लाल गौड़, शंकर लाल गौड़, छितरमल शर्मा, राजेंद्र मिश्र, पवन गौड़, देवीकृष्ण शर्मा, पवन कुमार महर्षि, गजानंद शर्मा, सुरेंद्र महर्षि, मोहित महर्षि सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these

अपना प्रोडक्ट लिस्ट करें

कृपया अपने प्रोडक्ट का विवरण सही ढंग से भरें ताकि ग्राहक आसानी से इसे खरीद सकें।

प्रोडक्ट की जानकारी
मूल्य निर्धारण और स्टॉक
प्रोडक्ट की तस्वीरें अच्छी गुणवत्ता वाली तस्वीर अपलोड करें। (JPG, PNG)
विक्रेता की संपर्क जानकारी